फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: Fish trader shot dead in Gaya, people closed their doors and windows seeing scene of terror

Crime: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, खौफनाक मंजर देख लोगों ने बंद कर लिए थे अपने दरवाजे-खिड़कियां; परिजन लापता

Tue, 14 Jan 2025 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

Gaya Crime: गया में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात का खौफनाक मंजर देख लोगों ने अपने दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लिए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Fish trader shot dead in Gaya, people closed their doors and windows seeing scene of terror
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की देर रात मछली व्यवसायी मौसम केवट उर्फ गोगा (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
सुनसान जगह पर हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, घटना लखनपुरा गांव के पास सुनसान इलाके में हुई। जहां मृतक मौसम केवट अपने साथियों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान आपसी कहासुनी के बाद साथियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौसम खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। चश्मदीदों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। घायल मौसम को ठेले पर लादकर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
मृतक के परिवार वाले लापता
पुलिस जब मामले की जांच के लिए मृतक के घर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला। परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। इससे पुलिस को जांच में दिक्कत हो रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मौसम केवट मछली बेचने का व्यवसाय करता था और गांव में शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों में भय का माहौल
लखनपुरा गांव के निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वे बाहर आए तो मौसम को खून से लथपथ पाया। ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी, लेकिन डर के कारण किसी ने सीधे हस्तक्षेप नहीं किया। इस घटना से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है।
 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसके साथियों के बीच पार्टी के दौरान किसी बात पर विवाद हुआ, जो हत्या की वजह बनी। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

 
अपराध की बढ़ती घटनाएं
गया में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। यह घटना पुलिस और प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही दोषियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि गया में इस तरह की घटना ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस जांच में कितनी तेजी और प्रभावी कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed