{"_id":"687a10f59d6d50215706759a","slug":"bihar-crime-85-year-old-man-murdered-with-an-axe-on-suspicion-of-being-a-sorcerer-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: ओझा-गुनी के शक में 85 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: ओझा-गुनी के शक में 85 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा
Fri, 18 Jul 2025 02:46 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:46 PM IST
सार
Bihar: घटना की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती, तो अपराधियों को पकड़ा जा सकता था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
गांव में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव में गुरुवार देर रात एक वृद्ध की कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। 85 वर्षीय जगदीश साव, पिता स्वर्गीय गुलाबचंद साव, घर में सोए हुए थे तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सोते समय हमला, मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, वृद्ध अपने घर के बरामदे में चौकी पर सो रहे थे। रात करीब 3 बजे अज्ञात हमलावर घर में घुसे और सोते समय उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन जागे और दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। खून से लथपथ अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ओझा-गुनी के संदेह और जमीन विवाद से जुड़ रहा मामला
परिजनों ने बताया कि मृतक जगदीश साव के पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। हाल ही में गांव में एक व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हुई थी, जिसके बाद गांव में अफवाहें फैलीं कि मृतक ओझा-गुनी है और उसी के कारण वह मृत्यु हुई। परिजनों का आरोप है कि इसी संदेह के आधार पर पड़ोसियों ने साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पढ़ें: कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: बड़े भाई की तेरहवीं का सामान खरीदकर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पांच घंटे बाद पहुंची टीम
घटना की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती, तो अपराधियों को पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों ने इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही बताया है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
एसडीपीओ ने की घटना की पुष्टि, जांच जारी
इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
गांव में मातम, परिजन बेसुध
हत्या के बाद गांव में भय और आक्रोश व्याप्त है। परिजन बेसुध हैं और बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं गांव के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ रही हैं। सभी ने प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।