Bihar Accident: एनएच-20 पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौके पर मौत; पुलिस जांच में जुटी
Bihar: घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसा करने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा जिले में मंगलवार को एनएच-20 (पटना-रांची मुख्य मार्ग) पर अकौना बाजार के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक खराब ट्रक को टोचन करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों चालकों को कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर खड़ा एक ट्रक खराब हो गया था। उसे हटाने के लिए दूसरा ट्रक वहां पहुंचा और दोनों चालक मिलकर टोचन की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे तीसरे ट्रक ने तेज रफ्तार में दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के बीच दबकर दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में से एक की पहचान नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश गांव निवासी चंदन कुमार, पिता स्वर्गीय चंदेश्वर यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक थे और अक्सर इसी मार्ग से परिवहन कार्य किया करते थे। दूसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस उसके पास मिले दस्तावेजों और स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
पढ़ें: पूर्णिया एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थानों और 3 टीओपी में बदले गए थानाध्यक्ष
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसा करने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही दूसरे मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।