{"_id":"66b4968c57ff6d59710202e6","slug":"bihar-accident-a-drunk-truck-driver-hit-an-electric-pole-in-jahanabad-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ा
Thu, 08 Aug 2024 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:27 PM IST
सार
Bihar: जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद-घेजन सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दिया। शराब के नशे में ट्रक चलाना चालक को मह॑गा पड़ गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से वर्ष 2016 से ही शराब बंदी कानून लागू है, फिर भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में शकूराबाद थाना क्षेत्र के घेजन शकूराबाद रोड में बीते बुधवार रात करीब 8 बजे एक ट्रक चालक ने शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के क्रम में कनकट बिगहा के पास जोरदार बिजली के पोल में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
टक्कर से बिजली के पोल करीब 10 फीट तक घसीटाते हुए बढ़ गया। वहीं ट्रक की आगे वाला शीशा भी चकनाचूर हो गया। मौके पर शकूराबाद थाना की गश्ती गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सहित थाना लेकर आ गई। वहीं थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रक चालक अरुण पासवान, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरा निवासी बताया गया है, जो नशे की हालत में जहानाबाद से अपने घर पथरा जाने के क्रम में पहले शकूराबाद बाजार में ही एक गाड़ी में टक्कर मारते हुए भाग खड़ा हुआ था।
विज्ञापन