फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: A speeding vehicle crushed two youths riding a bike in Nawada, both died on spot

Bihar: नवादा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत; दवाई लेने गए थे बाजार

Fri, 03 May 2024 01:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 May 2024 01:31 PM IST
सार

Bihar Road Accident: मृतकों के परिजन रोशन कुमार और विजय पासवान ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर काशीचक बाजार से दवाई लाने के लिए गए थे। दवाई लेकर वे घर वापस लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bihar: A speeding vehicle crushed two youths riding a bike in Nawada, both died on spot
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बिहार के नवादा में तेज रफ्तार से आ रहा एक अज्ञात वाहन बाइक सवार दो युवकों को रौंदकर फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। यह घटना जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बोझ गांव के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बोझ गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की मौत होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों की चीत्कार से पूरे गोंडा गांव में मातम छाया हुआ है। मृतकों की पहचान गोंडा गांव निवासी बासो चौहान के बेटे गुड्डू चौहान और जगदीश चौहान के बेटे ललन चौहान के रूप में की गई है।
विज्ञापन

 
मृतकों के परिजन रोशन कुमार और विजय पासवान ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर काशीचक बाजार से दवाई लाने के लिए गए थे। दवाई लेकर वे घर वापस लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बोझ गांव के पास उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर उनके परिवारजनों की होश उड़ गए। पूरे परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद काशीचक थाना पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed