फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad: Three girl students suddenly fainted in a government school in Naxal-affected Chhalidohar

Bihar: औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्कूल में अचानक बेहोश हुईं तीन छात्राएं, डॉक्टरों ने बताई ये वजह

Tue, 28 May 2024 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 May 2024 04:04 PM IST
सार

Aurangabad News: विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल सुबह छह बजे से संचालित हो रहा है और दोपहर के एक बजे छुट्टी दी जा रही है। इस तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप से बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक भी बीमार पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Aurangabad: Three girl students suddenly fainted in a government school in Naxal-affected Chhalidohar
सरकारी स्कूल तीन छात्राएं अचानक हुईं बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह का समय होने की वजह स्कूल जाने की जल्दबाजी में विद्यार्थी बिना कुछ खाए-पीए ही स्कूल चले जा रहे हैं। इसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को औरंगाबाद जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर मदनपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती अति नक्सल प्रभावित इलाके में दक्षिणी उमगा पंचायत के छालीदोहर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में हुआ। यहां भूखे ही स्कूल आ जाने की वजह से तीन छात्राएं बेहोश हो गईं।

विज्ञापन

 
मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज
इसके बाद आनन-फानन में स्कूल में ही प्राथमिक उपचार के बाद तीनों छात्राओं को हालत गंभीर देखते हुए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सिंह और डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम स्कूल के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य जांच कर रही थी। इसी दौरान मध्य विद्यालय छालीदोहर के शिक्षकों ने सूचना दी कि उनके स्कूल की तीन छात्राएं अचानक बेहोश हो गई हैं और बीमार हैं। इसके बाद टीम द्वारा फर्स्ट एड कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य में लाकर इलाज किया गया।
विज्ञापन

 

Aurangabad: Three girl students suddenly fainted in a government school in Naxal-affected Chhalidohar
सरकारी स्कूल तीन छात्राएं अचानक हुईं बेहोश - फोटो : अमर उजाला

भूख की वजह से तीनों छात्राएं हुईं बेहोश
इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों छात्राएं सुबह-सुबह बिना कुछ खाए-पीए ही स्कूल आ गई थीं। भूख की वजह से ही तीनों बेहोश हुई हैं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल सुबह छह बजे से संचालित हो रहा है और दोपहर के एक बजे छुट्टी दी जा रही है। इस तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप से बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक भी बीमार पड़ रहे हैं। शिक्षकों को तो सुबह 5.30 बजे सुबह ही स्कूल में आना पड़ रहा है। इस वजह से बिना खाए-पीए आकर छात्राएं बीमार हुई हैं।



बीमार हुई छात्राओं में छालीदोहर निवासी संतोष साव की आठ वर्षीया बेटी अंशु कुमारी, नावाडीह के श्रीनिवास भुईयां की बेटी रितु कुमारी और प्रियांशु कुमारी शामिल हैं।

गर्मी ढा रही कहर
गर्मी का मौसम इन दिनों कहर ढा रहा है। मानो आसमान से आग के गोले से बरस रहे हैं। आजकल गर्मी से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को भारी परेशानी और दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। तेज गर्मी और लू का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग लू की चपेट में आ रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। मौसम का पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। औरंगाबाद जिले में भयानक गर्मी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed