फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: criminals killed an elderly man by slitting his throat while he was sleeping

Bihar News: औरंगाबाद में गर्दन रेतकर बुजुर्ग की हत्या, अपराधियों ने सोते वक्त किया हमला

Mon, 29 Jul 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

Aurangabad News: दाउदनगर के एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल को संरक्षित कर लिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है। परिजनों के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है।

विज्ञापन
Aurangabad News: criminals killed an elderly man by slitting his throat while he was sleeping
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा गांव में अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अंछा निवासी रामचंद्र चंद्रवंशी (69) के रूप में की गई है। अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब बुजुर्ग गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित अपने छोटे बेटे के घर के बाहर गौशाला के दालान में चौकी पर सोए हुए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जब बुजुर्ग सोए हुए थे, तभी धावा बोलकर अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर पहले तो उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस दौरान उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो अपराधियों ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि जब हम लोग गौशाला वाले दलान में पहुंचे तो देखा कि दादाजी अभी तक सो रहे हैं। उन्हें जगाने की काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं जागे। वहीं, दादाजी की गर्दन पर नजर गई तो देखा कि धारदार हथियार से वार किया गया है और चौकी खून से लथपथ थी। इसके बाद उन्होंने दाउदनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दाउदनगर के एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल को संरक्षित कर लिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है। परिजनों के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed