फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad New QR code installed at the free medicine distribution centers of Bihar government hospitals will

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब नहीं चलेगा दवाओं पर झूठ, क्यूआर कोड स्कैन करते ही सच होगा सामने

Wed, 27 Aug 2025 08:30 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Aug 2025 08:30 AM IST
सार

Bihar News In Hindi: सरकारी अस्पतालों में कौन सी दवा है, या नहीं है?  इस बात का पता अब सरलता से कर सकते हैं। सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि एक क्यूआर कोड स्कैन करते ही आपको उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Aurangabad New QR code installed at the free medicine distribution centers of Bihar government hospitals will
सरकारी अस्पतालों में लगे इस क्यूआर कोड से दवाओं का चलेगा पता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब बिहार के सरकारी अस्पतालों के मुफ्त दवा वितरण केंद्रों पर मरीजों को यह झूठ नहीं सुनना पड़ेगा कि दवा उपलब्ध नहीं है। सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है, जिससे मरीज खुद पता कर सकेंगे कि अस्पताल में कौन-कौन सी दवाएं मौजूद हैं। अस्पतालों के दवा वितरण काउंटर पर QR कोड लगाया गया है। मरीज या उनके परिजन मोबाइल से इस QR कोड को स्कैन करते ही तुरंत देख पाएंगे कि उस समय अस्पताल में कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं। औरंगाबाद जिले में लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कहा कि अब कोई झूठ नहीं बोल पाएगा।ये  जिले के एक सरकारी अस्पताल का चित्र है, जहां पंक्तियों में मरीज लगे हुए हैं। वहीं, दीवार पर एक क्यूआर कोड लगा हुआ दिख रहा है। ऐसे क्यूआर कोड अन्य सरकारी अस्पतालों में आपको लगे हुए मिलेंगे। सिर्फ इनको मोबाइल पर स्कैन करते ही सारी जानकारी आपके फोन पर होगी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों पर लगेगी लगाम
अक्सर शिकायतें मिलती थीं कि दवा उपलब्ध होने के बावजूद कर्मी मरीजों को मना कर देते थे और मरीज मजबूरी में बाहर से दवा खरीदते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अगर कोई कर्मी दवा न होने की बात कहेगा, तो मरीज QR कोड स्कैन कर सच्चाई पता कर सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: राहुल और प्रियंका गांधी आज दरभंगा से भर रहे हुंकार, मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रही यात्रा; उमड़ा जनसूमह
विज्ञापन
विज्ञापन


रीयल टाइम अपडेट
औरंगाबाद सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कांत निराला ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह रीयल टाइम होगी। यानी QR कोड स्कैन करते ही उसी समय उपलब्ध दवाओं की सही-सही जानकारी सामने आ जाएगी। अगर किसी कर्मी द्वारा गलत जानकारी दी जाती है, तो मरीज सीधे अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर सकते हैं और उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet: चुनाव से पहले नीतीश की बड़ी सौगात; औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज समेत 26 एजेंडों पर लगाई मुहर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed