फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Absconding accused who defrauded JDU leader Manorama Devi of Rs 51 lakh arrested from Patna

Bihar News: JDU नेत्री से 51 लाख रुपये ठगने वाला फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार; एक साल से पुलिस कर रही थी तलाश

Wed, 04 Oct 2023 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Oct 2023 03:04 PM IST
सार

Bihar Police: गया पुलिस ने बताया कि जदयू नेत्री से 51 लाख की ठगी करने वाले आरोपी विजय कुमार को पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी एक साल से तलाश की जा रही थी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Absconding accused who defrauded JDU leader Manorama Devi of Rs 51 lakh arrested from Patna
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया पुलिस ने पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी से 51 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पटना जिले के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पटना हाउसिंग बोर्ड की जमीन को अपनी रैती जमीन बताकर जदयू नेत्री को ठग लिया था। इस संबंध में शहर के रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बीते साल छह नवंबर 2022 को एपी कॉलोनी निवासी पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी ने पटना जिले के बुद्धा कॉलोनी दुजरा पूर्वी गली निवासी दिवंगत जीवन राय उर्फ जीवन यादव के बेटे विजय कुमार (38) समेत अन्य के खिलाफ 51 हजार रुपये सरकारी जमीन को रैती जमीन बता कर ठग लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

विज्ञापन


पटना के बांस घाट से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय कुमार के पटना आवास पर कई बार छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। लेकिन हाथ नहीं आता था। सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी विजय कुमार पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांस घाट काली मंदिर कॉलोनी में दिखा है। उक्त सूचना के आधार पर रामपुर थाना पुलिस ने पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना के सहयोग से काली मंदिर कॉलोनी में छापेमारी के दौरान आरोपी विजय कुमार कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को गया लाया जा रहा है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी पटना में जमीन खरीदना चाहती थीं। इसी सिलसिले में पटना के दुजरा पूर्व गली निवासी विजय कुमार से जमीन खरीदने की बात हुई। आरोपी ने दुजरा मोहल्ले में दो कटठा दो धुर अपनी रैती जमीन बताई और दो करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये में बात तय हुई। एडवांस के तौर पर पूर्व एमएलसी ने आरोपी विजय कुमार को 51 लाख रुपये दिए। जब जमीन की पड़ताल की गई तो जमीन पटना हाउसिंग बोर्ड की निकली। जब आरोपी से पैसे की मांग की गई तो उसने देने से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद पूर्व एमएलसी ने रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त मामले में गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव निवासी योगेंद्र कुमार, सूर्यमणी देवी और श्रीराम कुमार भी आरोपी हैं, जो पूरे षड्यंत्र में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed