फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   A young man died after being hit by an unknown vehicle in Nawada

Bihar: नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा युवक जख्मी; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 08 Aug 2024 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

Bihar: नवादा में तेज रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है, जहां एक वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
A young man died after being hit by an unknown vehicle in Nawada
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में तेज रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है, जहां एक वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। भीड़भाड़ भरे इलाके में एक युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि एक गाड़ी ने बाइक चालक को रौंद दिया। इसके बाद वाहन लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


यह पूरी घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जंगल बेलदरिया गांव के निवासी छोटे लाल राजवंशी के 25 वर्ष चंदन राजवंशी के रूप में की गई है। वहीं, जख्मी की पहचान जंगल बेलदरिया गांव के मनोज राजवंशी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जख्मी युवक का अस्पताल में इलाज जारी
मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम करने के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जहां मोटरसाइकिल चालक चंदन की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं जख्मी हालत में मनोज राजवंशी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक युवक के दो बेटे और दो बेटी है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर, थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, मृतक शव कोपोस्टमार्टम के बाद परिवार के  हवाले सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed