फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya-bangkok-indigo-first-non-stop-international-flight-bihar-samrat-chaudhary

बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 26 Oct 2026 04:24 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 04:24 PM IST
सार

 गया जी से बैंकॉक के लिए इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इससे बिहार और थाईलैंड के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
gaya-bangkok-indigo-first-non-stop-international-flight-bihar-samrat-chaudhary
गया जी से बैंकॉक के लिए पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। अब आप गयाजी से सीधे बैंकॉक की उड़ान सरलता से भर सकेंगे।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा (6E 1083) को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस नई हवाई सेवा से बिहार की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से मगध क्षेत्र में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय संपर्क व सुदृढ़ होगा। साथ ही भगवान बुद्ध की ज्ञान एवं करुणा की भूमि बिहार और थाईलैंड के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन संबंधों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था, होटल, परिवहन, हस्तशिल्प तथा पर्यटन को गति मिलेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गया जी विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष महत्व रखता है। सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान उपलब्ध होने से विदेशों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और बोधगया सहित पूरे मगध क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, होटल, परिवहन, हस्तशिल्प तथा अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बेहतर हवाई संपर्कता महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें- बिहार : अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा; 10 पेज में सबूत भी लेकर पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष


मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना, दरभंगा, गया जी और पूर्णिया एयरपोर्ट के माध्यम से एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हवाई संपर्कता बढ़ाने की नीति पर काम किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस से इस दिशा में सहयोग की अपेक्षा है। बेहतर हवाई संपर्कता से बिहार को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई संभावनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।

सप्ताह में दो दिन संचालित होगी यह उड़ान सेवा
गया जी से बैंकॉक के बीच यह उड़ान सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। यह पहल बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने तथा राज्य के विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed