फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gangrep after woman killed in bihar

भागलपुर में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

Mon, 14 Jan 2013 09:19 AM IST
भागलपुर/इंटरनेट डेस्क
भागलपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 14 Jan 2013 09:19 AM IST
विज्ञापन
Gangrep after woman killed in bihar

बिहार के भागलपुर जिले में गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। गैंगरेप के बाद महिला की न सिर्फ हत्या की गई बल्कि उसकी लाश को एक आम के पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस को महिला की लाश नग्न स्थिति में आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिला। दुष्कर्मियों ने पीड़िता की साड़ी से ही गले में फंदा लगाकर उसे आम के पेड़ से लटका दिया था।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला दिल्ली जाने के लिए ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से यात्रा कर रही थी। महिला कहलगांव स्टेशन पर किसी काम की वजह से ट्रेन उतर गई। जिसके बाद आम के बाग में ले जाकर उसके साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई। महिला का नाम ललिता देवी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


भागलपुर एएसपी मीनू कुमारी के मुताबिक ट्रेन में भीड़ होने के कारण महिला साहिबगंज स्टेशन पर उतरना चाहती थी, लेकिन बागी में बैठे सहयात्रियों ने उसे उतरने नहीं दिया। महिला के साथ उसका बेटा भी यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह कहलागांव और विक्रमशिला स्टेशन के बीच पहुंची तो वह ट्रेन से कूद गई। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। फिर शराब की नशे में धुत्त कुछ लोग उसे खींचकर एक आम के बगीचे में ले गये और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया फिर उसकी हत्या कर दी।


घटना स्थल से पुलिस को कुछ शराब के बोतले भी मिली हैं। उसके पास से एक कागज की पर्ची भी बरामद हुआ, जिसमें उसके गांव के प्रधान का टेलीफोन नंबर लिखा हुआ था। महिला पश्चिम बंगाल के न्यू अलीपुर की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed