फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   G20 Summit: L20 meeting is being held in Patna; Indian trade union, delegates from abroad, opposition unity

G20 Summit : विपक्षी एकता पर बैठक के बीच पटना में G20 या L20 क्या हो रहा; किसे कैसे फायदा- जानें हर जवाब

Tue, 20 Jun 2023 06:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 Jun 2023 06:33 AM IST
सार

Bihar Weather : राज्य में गर्मी चरम पर है। विपक्षी एकता की 23 जून को होने वाली बैठक से राजनीतिक गरमी भी बढ़ी हुई है। इस बीच बिहार में G20 की चर्चा गरम है। क्या है यह? किसे-कैसे-क्या फायदा होगा? हर GK Question का जवाब जानें।

विज्ञापन
G20 Summit: L20 meeting is being held in Patna; Indian trade union, delegates from abroad, opposition unity
जी 20 देशों के प्रतिनिधि पटना आएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना में 21 से 23 तक होने वाली G-20 समूह की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इसमें भारत समेत 28 देशों के प्रतिनिधि 21 जून को पटना पहुंचेंगे। ये पटना के तीन आलीशान होटलों में ठहरेंगे। इसके बाद बिहार संग्रहालय का भ्रमण करने की भी संभावना है। 22-23 जून को श्रम भागीदारी समूह (L-20) की दो दिवसीय G-20 बैठक होगी।

विज्ञापन


प्रतिनिधियों का स्वागत भारतीय मजदूर संघ करेगा
भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सह L-20 के मुख्य समंवयक बी. सुरेंद्रन ने एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में बैठक की। इसमें L-20 सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। मुख्य समंवयक बी. सुरेंद्रन ने बताया कि बिहार आने वाले देशी-विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत भारतीय मजदूर संघ एवं इसकी अनुषांगिक इकाई करेगी। पटना एयरपोर्ट, ज्ञान भवन एवं पटना साहिब गुरुद्वारा प्रांगण में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा देशी-विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया जायेगा। 24 जून को प्रतिनिधियों का समूह नालंदा का दर्शन-परिदर्शन करेगा और वहां के स्थानीय कार्यकर्ता समूह का स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, बिहार में G-20 की चर्चा गरम है। क्या है यह? किसे-कैसे-क्या फायदा होगा? आइए जानते हैं L-20 के मुख्य समंवयक बी. सुरेंद्रन और BMS के संगठन मंत्री पवन कुमार से हर GK Question का जवाब जानें...
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- G-20 क्या है?

  • जवाब - यह 20 देशों का समूह अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। G-20 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना व्यवस्था और संचालन प्रणाली का निर्माण करने तथा प्रशासनिक तंत्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सवाल - L- 20 क्या है?

  • जवाब - L-20 यानी लेबर 20, G-20 के 11 सहयोगी एवं कामकाजी समूहों में से एक है। यह गैर-सरकारी प्रयासों के नेतृत्व में है। यह वैश्विक स्तर पर श्रम और रोजगार की चिंताओं तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा करता है।

सवाल - L-20 का प्रमुख काम क्या है?

  • जवाब - L-20, G-20 स्तर पर श्रमिकों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। यह फोरम G-20 देशों के 66% आबादी और लगभग 75% वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी मजदूर संगठनों को एक साथ एक मंच पर लाने की कोशिश करता है।

सवाल - बिहार में यह L-20 समिट पहली बार है?

  • जवाब - हां, बिहार में यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है।

सवाल - पटना किस मुद्दे पर चर्चा होगी?

  • जवाब - L-20 के शिखर सम्मेलन में ‘सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिला और रोजगार’ विषय पर चर्चा होगी।

सवाल - किन देशों से कौन आ रहे?

  • जवाब - 28 देशों से भारत सहित 173 प्रतिनिधि आएंगे। भारत सरकार के श्रम मंत्री भी शामिल होंगे।

सवाल - बिहार से कौन-कौन रहेंगे?

  • बिहार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम स्वागत करेंगे। 22 को उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर करेंगे। भारत सरकार की श्रम सचिव आरती ओझा शामिल होंगी। 

G20 Summit: L20 meeting is being held in Patna; Indian trade union, delegates from abroad, opposition unity
समीक्षा बैठक करते BMS के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सवाल - कामगार वर्गों के किन मुद्दों चर्चाएं होंगी?

  • जवाब -  सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण सहित कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें श्रमिकों का अंतर्राष्ट्रीय प्रवास: सामाजिक सुरक्षा कोष की पोर्टेबिलिटी,  अनौपचारिक श्रमिकों के लिए सामाजिक संरक्षण, कौशल प्रशिक्षण व कौशल उन्नयन और नियोक्ताओं, कर्मचारियों एवं सरकारों की भूमिका तथा जिम्मेदारियां शामिल हैं।

सवाल - इस सम्मेलन का उद्देश्य क्या है?

  • जवाब - G- 20 के देशों में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना। सतत विकास के लिए सम्माननीय कार्य को हर हाल में बढ़ावा देना। कर्मियों के वेतन के मुद्दे पर संगठन के देशों के अनुभवों को साझा करना। साथ ही महिलाओं के काम-काज की सुरक्षा, डिलीवरी बॉय के काम-काज की सामाजिक सुरक्षा पर विचार-विमर्श करना प्रमुख उद्देश्य है।

सवाल - भारतीय मजदूर संघ क्या है?

  • जवाब -  भारतीय मजदूर संघ (BMS) भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। L-20 सहयोगी समूह का अध्यक्ष है। यह  G-20 के 11 कामकाजी समूहों में से एक है। 

सवाल - L-20 में भारतीय मजदूर संघ के अलावा अन्य कामकाजी समूहों के प्रतिनिधि भी आएंगे क्या?

  • जवाब - हां, सभी कामकाजी समूहों को न्यौता भेजा गया है। उनके प्रतनिधि शामिल होंगे।

सवाल - L-20 की बैठक अब तक कहां-कहां हो चुकी है?

  • जवाब - L-20 की बैठक अमृतसर, कोलकाता, रायपुर, नागपुर  (BMS), गुवाहाटी, मुंबई, तिरुवनन्तपुरम, धनबाद, NLO, दिल्ली (BMS), लखनऊ  (BMS) में हो चुकी है। 

जवाब - L-20 की बैठक पटना के बाद आगे कहां-कहां होने वाली है?

  • पटना के बाद L-20 की बैठक इंदौर में 20 जुलाई को होगी। इसके बाद 9 और 10 सिंतबर को दिल्ली में अंतिम दौर की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed