फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fraud of 35 thousand rupees from the family of prisoner in the name of Nawada Jail Superintendent

Nawada: कारा अधीक्षक के नाम पर कैदी के परिजन से 35 हजार रुपये की ठगी, कहा- खून की जरूरत है तुरंत भेजिए पैसा

Tue, 21 Mar 2023 05:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Mar 2023 05:17 PM IST
सार

नवादा मंडल कारा के जेलर अजीत कुमार के नाम पर 35 हजार रुपयों की ठगी की गई है। साइबर फ्रॉड ने जेल में बंद कैदी के परिवार से खून की जरूरत को पूरा करने के लिए अधीक्षक का नाम लेकर पैसे ऐंठ लिए। 

विज्ञापन
Fraud of 35 thousand rupees from the family of prisoner in the name of Nawada Jail Superintendent
मंडल कारा, नवादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में नवादा मंडल कारा के जेलर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां जेल में बंद कैदी के परिवार से 35 हजार रुपये की ठगी की गई है। इस मामले का खुलासा जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जेल में शराब मामले में बंद सिरदला के उदय दास के भाई दिलीप कुमार से साइबर अपराधियों के द्वारा ब्लड की जरूरत के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी की गई है। जैसे ही यह जानकारी मिली, तुरंत इस मामले की जांच की गई। जांच में मामला साइबर फ्रॉड का निकला।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि उदय दास के भाई दिलीप कुमार के मोबाइल पर कॉल आया कि मैं जेल अधीक्षक बोल रहा हूं। तुम्हारे भाई की तबीयत खराब है, उसे तुरंत को एक यूनिट ब्लड की जरूरत है। जिसके लिए तुरंत 35 हजार भेज दो। उदय के भाई ने बिना कुछ सोचे 35 हजार रुपये ‘फोन पे’ ऐप के जरिए साइबर ड को भेज दिए। उसके बाद उसने मुझसे संपर्क किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवादा में साइबर क्राइम के मामले काफी बढ़ गए हैं। अब साइबर ठगों ने सीधा जेल प्रशासन के नाम पर भी पैसा लेना शुरू कर दिया है। वे जेल में बंद कैदियों के नाम ढूंढ कर उसके परिवार वालों को फोन कर पैसों की ठगी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना होगा। जेल में किसी भी प्रकार का पैसा या कोई सामान नहीं मांगा जाता है। जेल प्रशासन के द्वारा ही कैदियों के लिए सभी व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed