फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Foetus found inside newborn baby stomach in bihar

Bihar: महज 40 दिन के शिशु के गर्भ में मिला भ्रूण, सर्जरी कर निकाला

Mon, 30 May 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मोतिहारी।
एजेंसी, मोतिहारी। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 30 May 2022 05:39 AM IST
सार

शिशु का इलाज कर रहे रहमानिया मेडिकल सेंटर मोतिहारी के डॉ. तबरेज अजीज ने बताया कि ‘फीटस इन फीटू’ नामक इस दुर्लभ मामले में शिशु के गर्भ में ही भ्रूण विकसित होने लगता है।

विज्ञापन
Foetus found inside newborn baby stomach in bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में 40 दिन के एक नवजात का पेट फूल रहा था, वह पेशाब नहीं कर पा रहा था। वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया और जो रिपोर्ट आई, उसे देखकर वे हैरान रह गए। महज 40 दिन के इस शिशु के गर्भ में उन्हें भ्रूण नजर आया था।

विज्ञापन


शिशु का इलाज कर रहे रहमानिया मेडिकल सेंटर मोतिहारी के डॉ. तबरेज अजीज ने बताया कि ‘फीटस इन फीटू’ नामक इस दुर्लभ मामले में शिशु के गर्भ में ही भ्रूण विकसित होने लगता है। ऐसा 5 लाख में से एक मामले में होता है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने शिशु की सर्जरी कर भ्रूण को निकाला। इस अनूठी चिकित्सकीय घटना के गवाह बने डॉ. अजीज ने बताया कि सर्जरी के बाद शिशु की हालत गंभीर थी, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया है। उन्होंने इसे प्रकृति की अनोखी घटना बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed