फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Five injured in two road accidents in Khagaria, injured student stubbornly reached for exam

Bihar: खगड़िया में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल, जख्मी होने के बाद भी जिद कर परीक्षा देने पहुंचा छात्र

Sat, 29 Apr 2023 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Apr 2023 06:21 PM IST
सार

खगड़िया में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, इस दौरान एक घायल छात्र जिद करके नवोदय की परीक्षा देने चला गया।

विज्ञापन
Five injured in two road accidents in Khagaria, injured student stubbornly reached for exam
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडीहा निवासी नवनीत कुमार (40) कार से अपने बेटे तन्मय (11) को नवोदय का एग्जाम दिलाने के लिए एसआर हाई स्कूल खगड़िया आ रहे थे। तभी एनएच 31 पर पसराहा और पितौंझिया ढाला के बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त होकर बगल के गड्ढे में चली गई। कार में सवार नवनीत कुमार, बेटा तन्मय कुमार, बेटी तनु कुमारी (13) और पत्नी निशा कुमारी (35) घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। नवोदय की परीक्षा देने जाने वाले छात्र को बाएं आंख के नीचे चोट लगी, जिससे आंख के नीचे सूजन हो गई। इतना बड़ा हादसा के बाद भी छात्र ने हिम्मत नहीं हारी। वह परीक्षा में शामिल होने की जिद पर अड़ा रहा। फिर परीक्षा में शामिल होने चला गया। वहीं, परिवार के अन्य लोगों का इलाज जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र की है। जहां सन्हौली ढाला चौक स्थित एक चाय की दुकान में अनियंत्रित ई-रिक्शा घुस गया। इस हादसे में चाय की दुकान पर बैठे आवास बोर्ड निवासी राज किशोर उर्फ घुटर सहनी (55) घायल हो गए। उनके दाएं पैर में काफी चोट आई है। इसके बाद परिचित उन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed