{"_id":"5fdbc5b08ebc3e433b757ab1","slug":"firing-on-car-of-judge-in-bihar-and-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जज की गाड़ी पर फायरिंग, चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में जज की गाड़ी पर फायरिंग, चालक जख्मी
Fri, 18 Dec 2020 02:25 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद में जिला जज पर हुए मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई ही थी कि नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक जज की गाड़ी पर फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यह घटना नालंदा के हिलसा की है, जब एक जज पर जानलेवा हमला हुआ। अचानक हुए जानलेवा हमले में हिलसा के अपर जिला जज तो बच गए, लेकिन चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घटना में एडीजे की गाड़ी पर पहले गोलियां चलाईं गईं फिर पथराव किया गया। बताया जाता है कि अपर जिला जज जयकिशोर दुबे की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान प्रतिनियुक्त हैं। प्रतिनियुक्त जवान विशेष कार्य से छुट्टी पर थे। इस कारण जज दुबे बगैर सुरक्षा गार्ड के ही कोर्ट से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन