फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Firework rocket entered a teacher's neck and exploded, teacher died due to fireworks in Muzaffarpur bihar

Bihar News : आतिशबाजी के रॉकेट ने शिक्षक की जान ले ली; आग लगने पर आकाश की जगह सीधे गर्दन में घुसकर फट गया

Sat, 18 Nov 2023 10:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 18 Nov 2023 10:22 PM IST
सार

Bihar News : घर में उधर खरना की तैयारी चल रही थी और घर के बाहर शिक्षक पटखा फोड़ने में व्यस्त थे। इसी क्रम में अचानक ब्लास्ट हुआ। आननफानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Firework rocket entered a teacher's neck and exploded, teacher died due to fireworks in Muzaffarpur bihar
शिक्षक मुकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरना के दिन पटाखा उड़ाने के दौरान एक शिक्षक के गर्दन में रॉकेट के फंसने से युवक की मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर की है। मृतक शिवहर जिला के श्यामपुरभटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबन गांव निवासी देव नारायण कुंवर के पुत्र मुकेश कुमार (38) थे। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मुकेश वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। वह पटाखा छोड़ते हुए रॉकेट छोड़ने के लिए शीशी में रॉकेट रख माचिस जलाए। रॉकेट में आग लगने के बाद रॉकेट सीधे उनके गर्दन में जाकर फंस गया और वहीं फट गया। रॉकेट के फटने से वह बुरी तरह वह झुलस गए। आननफानन में परिजन उन्हें एसकेएमसीएच ले गये, जहां चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed