फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fire broke out in Indian Bank branch, Sari Center in Aurangabad, property worth crores reduced to ashes.

Bihar: भीषण अगलगी में तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख, इंडियन बैंक की शाखा और साड़ी सेंटर में लगी थी आग

Tue, 26 Dec 2023 09:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 Dec 2023 09:38 AM IST
सार

अगलगी की घटना के बाद मार्केट कॉम्प्लेक्स के अधिकांश व्यवसायी अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सशंकित है। इस घटना से पूर्व में भी इसी साड़ी सेंटर में अगलगी की घटना हो चुकी है। 

विज्ञापन
Fire broke out in Indian Bank branch, Sari Center in Aurangabad, property worth crores reduced to ashes.
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के सामने एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में अवस्थित इंडियन बैंक की शाखा और एक साड़ी सेंटर में सोमवार की देर रात आग लगने से तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की सूचना मिलते ही इंडियन बैंक के अधिकारी और साड़ी सेंटर के मालिक अनील कुमार गुप्ता सहित मार्केट के अधिकांश व्यवसायी रात में ही आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि आग रात के करीब 10 बजे लगी और अगलगी की सूचना पर लगभग 11 बजे रात में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर आ गई। पूरी रात काफी मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया। तब तक साड़ी सेंटर पूरी तरह जल कर राख हो गया। साड़ी सेंटर के मालिक ने बताया कि अगलगी में तीन से चार करोड़ के कपड़े जल गए। हम पूरी तरह बर्बाद हो गए। वही आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं बैंक के मैनेजर ने बताया कि बैंक की शाखा में खिड़की, दीवार और कुछ कागजात जले हैं। नुकसान का आंकलन 10:30 बजे बैंक खुलने पर ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कम्प्यूटर्स और फर्निचर्स भी जलकर बर्बाद होने की संभावना है
हालांकि, बैंक की शाखा के मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर होने से ज्यादा नुकसान नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है। वैसे बैंक के अंदर कम्प्यूटर्स और फर्निचर्स भी जलकर बर्बाद होने की संभावना जताई जा रही है। अगलगी की घटना के बाद मार्केट कॉम्प्लेक्स के अधिकांश व्यवसायी अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सशंकित है। इस घटना से पूर्व भी इसी साड़ी सेंटर में अगलगी की घटना हो चुकी है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने अगलगी की घटना से बचाव के लिए सुझाव भी व्यवसायियों में कई बार प्रचारित किया था। इसके बावजूद यह घटना घटी। इधर, नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अगलगी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed