फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Father and son die due to fire in HOUSE In Darbhanga, BIHAR NEWS

Darbhanga: घर में आग लगने से पिता-पुत्र की जलकर मौत, समाज कल्याण मंत्री ने परिवार को सौंपा चार-चार लाख का चेक

Wed, 22 Nov 2023 11:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 22 Nov 2023 11:00 AM IST
सार

पिता-बेटे की मौत की जानकारी शब्बीर की पत्नी अंगूरी खातून को तब मिली जब वह रात के साढ़े 12 बजे नर्सिंग होम से काम करके वापस अपने घर आईं। अंगूरी खातून ने घर को जलते हुए देख शोर मचाया। आसपास के लोग आग पर काबू पाते उससे पहले दोनों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Father and son die due to fire in HOUSE In Darbhanga, BIHAR NEWS
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव एक घर में आग लगने से पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई। दरअसल, 45 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर 13 साल के बेटे आमिर के साथ अपने ससुराल भैरोपट्टी में कई वर्षों से रह रहा था। मंगलवार रात को शब्बीर ने अंडे के कैरेट में आग लगाई, यह सोचकर की धुंए से मच्छर भाग जाएंगे और सो गया। आधी रात को अंडे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई और दोनो पिता व बेटे की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया
पिता-बेटे की मौत की जानकारी शब्बीर की पत्नी अंगूरी खातून को तब मिली जब वह रात के साढ़े 12 बजे नर्सिंग होम से काम करके वापस अपने घर आईं। अंगूरी खातून ने घर को जलते हुए देख शोर मचाया। आसपास के लोग आग पर काबू पाते उससे पहले पिता और पुत्र की मौत हो चुकी थी। घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बता दें कि मो. शब्बीर के चार संतान में से तीन अपनी मां के साथ नर्सिंग होम गए थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मो शब्बीर मूल रूप से बेगूसराय जिले का रहनेवाला है। वह शादी के बाद अपने ससुराल दरभंगा के भैरोपट्टी में ही घर बनाकर रहने लगा था। उसके चार बच्चे है, जिसमें दो पुत्र और दो पुत्री है। मृतक आमिर सबसे छोटा बच्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दी मदद
घटना की सूचना मिलते, बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये दिए।

बहादुरपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमडीएच भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed