फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   exclusive interview with BJP leader shatrughan sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी पर कसा तंज

Mon, 07 Apr 2014 01:21 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
exclusive interview with BJP leader shatrughan sinha

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को पूरी तरह एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी के इर्द गिर्द केंद्रित हो जाने पर पार्टी के स्टार प्रचारक रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ही अंदाज में टिप्पणी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा,"कि जैसे फिल्मों में सोलो स्टार और मल्टी स्टार के दौर चलते रहते हैं उसी तरह बीजेपी पहले मल्टी स्टार पार्टी थी, अब सोलो स्टार है और हो सकता है कि आगे फिर मल्टी स्टार हो जाए।"
विज्ञापन


सिन्हा ने यह बात अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कही। नरेंद्र मोदी के महिमा मंडन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में व्यक्ति विशेष को नहीं विशेष व्यक्ति को महत्व दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सीएम बनने को तैयार हूं'

exclusive interview with BJP leader shatrughan sinha

शत्रु से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या आप आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं अपने चाहते वालों का शुक्रिया अदा करता हूं जो ऐसा चाहते हैं।

शत्रु ने कहा कि अगर पार्टी मुझे किसी योग्य समझती है, जिम्मेदारी देती है तो मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं, हालांकि मेरी ऐसी कोई खुद की इच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं कोई भी जिम्मेदारी संभालने को तैयार हूं। पार्टी का आदेश मेरे लिए अध्यादेश है। पार्टी हित में, बिहार के हित में देश और समाज के हित में पार्टी हाईकमान जो भी कहेगा मैं करुंगा।

अपनी जीत को लेकर आश्वस्त

exclusive interview with BJP leader shatrughan sinha

सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वह पटना की जनता की लोकसभा में पहले भी दो बार नुमाइंदिगी कर चुके हैं। पूरे दिन चुनाव प्रचार की थकान के बाद शहर के एक पांच सितारा होटल के अपने कमरे में अमर उजाला से बात करते हुए शत्रुघ्न अपनी जीत को लेकर बेहद आश्वस्त दिखे।

उन्होंने कहा कि अपने काम, लोगों के प्यार और पार्टी के पक्ष में चल रही लहर से वह उम्मीद करते हैं कि फिर पटना की जनता का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करेंगे।

सिन्हा ने कहा कि पटना के लोग इस बात से गौरवान्वित होते हैं कि उनके सांसद का नाम पूरा देश जानता है। बिहारी बाबू उनके सांसद हैं यहां के लोगों को इससे फख्र महसूस होता है। पटना के लोग और बिहारी बाबू एक दूसरे की पहचान बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed