फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Emergency landing of Indigo flight at Patna airport, engine fault; Live blogging of Traveller's, Bajrang Bali

Emergency Landing : जय बजरंग बली... फ्लाइट के इंजन की तेज आवाज जब खत्म हुई तो इंडिगो में गूंजा जयघोष

Fri, 04 Aug 2023 01:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 PM IST
सार

Bihar News : विमान यात्री ने अंदर का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि क्या हुआ जब इंडिगो फ्लाइट के एक इंजन में खराबी हुई और फिर जब सुरक्षित लैंडिंग हो गई तो कैसे राहत की सांस लेते हुए खुश होकर बजरंग बली को याद किया।

विज्ञापन
Emergency landing of Indigo flight at Patna airport, engine fault; Live blogging of Traveller's, Bajrang Bali
पटना एयरपोर्ट पर खड़ा इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना एयरपोर्ट पर अचानक इंडिग एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 2433) की सुरक्षित लैंडिंग करवा ली गई। 20 मिनट तक यात्री हवा में रहे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जब वह बाहर निकले तो कहा कि सांसे थम सी गई थी। भगवान का शुक्र है कि हमलोग सुरक्षित वापस आ गए। बहुत डर लग रहा था। यात्रियों ने कहा कि संकट मोचक ने हमलोगों को बचा लिया। लैंडिंग होते ही पूरे प्लेन में जय बजरंग बली के जयकारे लगने लगे। इधर, सोशल मीडिया पर एक यात्री ने कुछ वीडियो शेयर की। इसमें उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान जो कुछ विमान के अंदर हो रहा था उसकी कहानी बयां की। यह यात्री सीमेज कॉलेज के डायरेक्टर नीरज अग्रवाल हैं। आइए जानते हैं इमरजेंसी लैंडिंग की कहानी, उनकी जुबानी...

विज्ञापन


विज्ञापन


पायलट को तीन मिनट के अंदर में एक इंजन की खराबी का सिग्नल मिला
नीरज अग्रवाल ने कहा कि 181 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़े इंडिगो विमान (6E 2433) की इमरजेंसी लैंडिंग कराई की। विमान ने पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से उड़ान भरी ही थी कि पायलट को तीन मिनट के अंदर में एक इंजन की खराबी का सिग्नल मिला। केबिन क्रू ने कुर्सी की पेटी बांधे रखने की जानकारी देते हुए यात्रियों को सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया और दूसरी तरफ पायलट ने घुमाते हुए वापस 13 मिनट में विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। इंडिगो की दिल्ली जा रही फ्लाइट में 20 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उद्घोषणा करते हुए कहा कि वापस पटना लौटना होगा, सभी एयरहोस्टेस तेजी से आईं। कहा कि सभी यात्री आगे की सीट पकड़ कर अपना सिर आगे वाली सीट पर हांथो के बीच टिका लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेन में तनाव चरम पर पहुंच गया, हर कोई भगवान से अरदास कर रहा था
नीरज अग्रवाल ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में बहुत तेज आवाज आ रही थी, बार बार टरब्यूलेन्स महसूस हो रहा था। 15 मिनट तक प्लेन में काफी तनाव था, एयर ब्रेक्स पूरे खुले हुए थे, बहुत तेज इंजन की आवाजे आ रही थी। लैंडिंग आसान नही हुई, लैंडिंग के ठीक पहले सारी फ्लाइट अटेंडेंट्स जोर जोर से चिल्लाने लगीं, अपना सिर नीचे कीजिए...। अब प्लेन में तनाव चरम पर पहुंच गया था। हर कोई भगवान से अरदास कर रहा था। इसी बीच अचानक तेज झटके के साथ जमीन पर फ्लाइट टकराई, इमरजेंसी लैंडिंग हुई, पायलट ने बहुत समझदारी से इंजिन की गड़बड़ी आने पर भी फ्लाइट को संभाला। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा बताया गया कि अब दूसरी फ्लाइट आएगी, जो 11.30 बजे जाएगी, ऐसा बताया जा रहा है। फ्लाइट पूरी फूल थी, 181 यात्री ऑनबोर्ड थे, नीचे लाउंज में दोनों पायलट मिले, उन्हें जी भर के धन्यवाद कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed