{"_id":"62b33b6998ff4d3d3e1de8b6","slug":"elderly-died-due-to-high-tension-line-of-11-thousand-volts-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बुजुर्ग पर गिरा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार, देखते ही देखते जलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बुजुर्ग पर गिरा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार, देखते ही देखते जलकर हुई मौत
Wed, 22 Jun 2022 09:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:26 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलते ही सिरिसिया ओपी थाना अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और सारी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से बुजुर्ग की मौत
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के बेंतिया जिले में बुधवार सुबह दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सिरिसिया थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला गांव में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बुजुर्ग घर के बाहर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 65 वर्षीय भुटी प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद के रूप में हुई है। बुधवार सुबह जब वे अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी वहां से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिसके बाद करंट के कारण तुरंत शरीर ने आग पकड़ ली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारे डर के उन्हें बचाने की कोशिश भी नहीं की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सिरिसिया ओपी थाना अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और सारी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि तकरीबन छह साल पहले उनके घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन खींची गई थी। तब उनके परिवार और कई अन्य लोगों ने तार को घर के ऊपर से हटाकर साइड में करने के लिए लौरिया के जेई से कहा था, लेकिन उनकी फरियाद पर सुनवाई ही नहीं हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि तार के टूटने के कारण करंट की वजह से पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है।
घटना के बारे में चनपटिया इलाके के एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतक के परिजनों से पूरी जानकारी ली है। उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।