{"_id":"65c49a0c8ad89e552e00a811","slug":"during-the-construction-work-of-langar-hall-in-patna-harmandir-gurudwara-many-laborers-buried-due-to-mudslide-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना हरमंदिर गुरुद्वारे में हादसा, मिट्टी धंसने से कई मजदूर दबे, एक को निकाला; अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना हरमंदिर गुरुद्वारे में हादसा, मिट्टी धंसने से कई मजदूर दबे, एक को निकाला; अन्य की तलाश जारी
Thu, 08 Feb 2024 02:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:38 PM IST
सार
श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में लंगर हॉल के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से कई मजदूर दब गए हैं। एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मजदूरों को बाहर निकालने का किया जा रहा प्रयास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में नए लंगर हॉल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से कई मजदूर उसमें दब गए। सूचना मिलते ही पूरे तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारे में अफरा तफरी का माहौल मच गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर मौके पर प्रबंधन कमेटी ने स्थानीय थाना पुलिस की मदद से मिट्टी के अंदर दबे एक मजदूर को बाहर निकाल लिया है। गंभीर हालत में मजदूर को इलाज के लिए पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मिट्टी में दबे अन्य मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन