फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dozens of people, including innocent and two women, got scorched due to cylinder explosion in Palamu

Bihar News: पलामू में सिलेंडर फटने से मासूम और दो महिला समेत दर्जन भर लोग झुलसे; औरंगाबाद में चल रहा इलाज

Mon, 24 Jul 2023 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

पलामू में अररूआ में मस्जिद के पास स्थित घर में महिलाएं दोपहर का खाना बना रही थीं। उनके साथ एक बच्चा भी था। इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया और रसोई में आग लग गई। इस दौरान रसोई में काम कर रही दो महिलाएं और बच्चा विस्फोट की चपेट में आने से जलने लगे। उन्हें बचाने आए अन्य लोग भी झुलस गए। सभी घायलों का बिहार के औरंगाबाद में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Dozens of people, including innocent and two women, got scorched due to cylinder explosion in Palamu
विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद से सटे झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को दोपहर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से दर्जन भर लोग झुलस गए। झुलसने वाले लोगों में एक मासूम बालक, दो महिलाओं समेत कुल 10 लोग शामिल हैं। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररूआ में एक मस्जिद के पास स्थित घर में हुई। दुर्घटनास्थल से नजदीक होने के कारण सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। डॉक्टर्स इलाज करने में जुटे हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब आपातकालीन स्थिति में झारखंड के हरिहरगंज के लोग इलाज के लिए औरंगाबाद लाए गए हैं। इसके पहले भी हरिहरगंज के लोगों का औरंगाबाद में इलाज होता रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अररूआ में मस्जिद के पास स्थित घर में महिलाएं दोपहर का खाना बना रही थीं। उनके साथ एक बच्चा भी था। इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया और रसोई में आग लग गई। घटना के वक्त रसोई में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ काम कर रही थीं। इस कारण विस्फोट की चपेट में आने से जलने लगीं। विस्फोट की आवाज सुनकर घर के पुरुष सदस्य और आस पड़ोस के लोग जब रसोई के पास गए तो हादसे का पता चला। आनन-फानन में सभी झुलस रही दोनों महिलाओं और बच्चे को बचाने में जुट गए। बचाने के दौरान ही आग की लपटों की चपेट में आकर अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed