{"_id":"61b15ccc9ecb135511441471","slug":"dowry-murder-case-came-from-sitamarhi-bihar-dead-body-of-women-found-hanging-in-her-house-police-arrested-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सीतामढ़ी में सामने आया दहेज हत्या का मामला, फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सीतामढ़ी में सामने आया दहेज हत्या का मामला, फंदे से लटकता मिला महिला का शव
Thu, 09 Dec 2021 07:04 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, सीतामढ़ी
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:04 AM IST
सार
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर बेटी की हत्या की बात कही।
विज्ञापन
महिला का शव फंदे से लटका मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। जिले के लोहिया नगर क्षेत्र में बुधवार को क महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान गोपाल दास की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर बेटी की हत्या की बात कही। मृतका के परिजनों ने बताया कि दस साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। हैसियत के हिसाब से लायक और सामान देने के बाद भी ससुरालवाले उसे मोटरसाइकिल और पैसों के लिए परेशान करते थे। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। महिला ने परिजनों से कई बार इसकी शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
सास और देवर गिरफ्तार
मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला की सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में पति गोपाल दास समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। मृतका की चार साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। बेटे को लेकर ससुर फरार हो गया है, वहीं बेटी को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन