{"_id":"6184ac4c0a884b39ab56535b","slug":"double-murder-during-gambling-firing-from-both-sides-in-begusarai-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में डबल मर्डर: जुआ खेलने के दौरान दोनों गुटों में फायरिंग, दो लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में डबल मर्डर: जुआ खेलने के दौरान दोनों गुटों में फायरिंग, दो लोगों की मौके पर मौत
Fri, 05 Nov 2021 09:32 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:32 AM IST
सार
बेगूसराय में दिवाली की रातभर दो गुट आपस में जुआ खेलते रहे। सुबह होते ही जब एक गुट हारने लगा तो विवाद शुरू हो गया। इसपर दूसरे गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
विज्ञापन
घटना स्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में जुआ खेलने को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड नंबर 25 की है। दिवाली के मौके पर जुआ खेलने की प्रथा है। गुरुवार देर रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। शुक्रवार सुबह होते-होते दोनों गुटों में खेल के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। विरोध में दूसरे गुट के लोगों ने भी गोलीबारी की। इसमें इसमें एक गुट के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरे गुट के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मौके से 9 जिंदा कारतूस, तीन खोखा, गांजा का पुड़िया और चिलम बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मौके से 9 जिंदा कारतूस, तीन खोखा, गांजा का पुड़िया और चिलम बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन