फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   dispute in RJD

राम कृपाल पर BJP-JDU डाल रहीं डोरे, मीसा पहुंचीं मनाने

Fri, 07 Mar 2014 03:04 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
dispute in RJD

लालू ने अपनी बेटी को टिकट देने का एलान क्या किया पार्टी में भूचाल आ गया। पहले कांग्रेस के साथ सीटों पर समझौता ना होने से परेशान लालू को तब थोड़ी राहत मिली थी जब समझौता फाइनल हो गया, लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी।

विज्ञापन


लालू ने अपनी बेटी मीसा यादव को टिकट दे पाटलिपुत्र से टिकट दे दिया और इस बात से नाराज हो गए लालू के पुराने सहयोगी रामकृपाल यादव। माना जा रहा है कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

राम कृपाल से मिलने पहुंची मीसा

dispute in RJD

इस बीच आज मीसा खुद दिल्ली में रामकृपाल से मिलने पहुंच गईं। राम कृपाल ने उनसे मिलना उचित नहीं समझा और वहां से निकल गए। मीसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर मामला केवल सीट का है तो वो सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

हालांकि सूत्रों से जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक राम कृपाल इस बात से बेहद आहत थे कि लालू ने सीट बेटी को दे दी। खबर के मुताबिक राबडी को सीट दिए जाने पर राम कृपाल को कोई एतराज नहीं था लेकिन बेटी को सीट देने की बात ने उनको चोट दे दी।

परिवार में झगड़ा होता रहता है: राबड़ी

dispute in RJD

इस मामले में राबड़ी देवी ने कहा कि परिवार में तो लड़ाई झगड़ा होता ही रहता है। इसको इतना तूल देने की जरूरत क्या है।

वहीं लालू यादव मीडिया में इस पूरे प्रकरण के आने से खफा हैं और उन्होंने कहा है कि अगर कोई नाराज है तो रहे। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि वे मान जाएंगे और टिकट पर भी बात की जा सकती है।

लालू ने कहा कि राम कृपाल ने पहले कभी टिकट की इच्छा नहीं जताई थी। उनका दो साल का कार्यकाल शेष है और मुझे नहीं लगता कि वे पार्टी छोड़ने की गलती करेंगे। उन्होंने कहा कि राम कृपाल को गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन

बीजेपी और जेडीयू की ओर से टिकट का ऑफर

dispute in RJD

खबर ये भी है कि जेडीयू भी रामकृपाल के संपर्क में है और टिकट का ऑफर दे रही है, वहीं बीजेपी की ओर से भी उनको टिकट का ऑफर है। देखना ये होगा कि राम कृपाल की नाराजगी बिहार की राजनीति में क्या गुल खिलाने वाली है।

क्या राम कृपाल मान जाएंगे या फिर आरजेडी का टूटना तय है? राम कृपाल बीजेपी में जाएंगे या जेडीयू के पाल में बैठेंगे? ये वो सवाल हैं जिनका जवाब आने वाले वक्त में ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed