{"_id":"64bf65babc8a92308a06b6e2","slug":"dispute-between-two-communities-in-darbhanga-over-carrying-soil-of-moharram-dm-ssp-will-hold-meeting-today-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोहर्रम की मिट्टी ले जाने को लेकर दो समुदायों में विवाद; DM-SSP दोनों पक्ष के साथ आज करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोहर्रम की मिट्टी ले जाने को लेकर दो समुदायों में विवाद; DM-SSP दोनों पक्ष के साथ आज करेंगे बैठक
Tue, 25 Jul 2023 11:33 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:33 AM IST
सार
एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि घटना रात को घटी थी। लेकिन मामले को शांत करा लिया गया है। आज डीएम राजीव रौशन और एसएसपी स्थानीय लोगों और दोनों समुदाय बीच बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में दो समुदाय के बीच रास्ते को लेकर फिर से मामला गरमा गया। दरअसल, एक पक्ष के लोग मोहर्रम में जुलूस के साथ मिट्टी लाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वहां सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास पहले से दूसरे समुदाय का भजन-कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान जुलूस को रास्ता नहीं देने का आरोप लगा कर दूसरे समुदाय के लोग उनसे उलझ गए।
विज्ञापन
विवाद को देखते हुए जिला पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस मामले में सिटी एसपी सागर कुमार ने खुद रात में जाकर मोहर्रम की रस्म को पूरा करवाया। इस मामले में DM राजीव राजीव रौशन ने भी कहा मिट्टी ले जाने से रोकने के बाद विवाद हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि घटना रात को घटी थी। लेकिन मामले को शांत करा लिया गया है। आज डीएम राजीव रौशन और एसएसपी स्थानीय लोगों और दोनों समुदाय बीच बैठक करेंगे।
विज्ञापन