फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Disabled youth dies under suspicious circumstances, family members suspect murder

Bihar News: दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 17 Jun 2025 07:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चूकती इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक दिव्यांग युवक बीरबल यादव का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। युवक का एक हाथ कटा हुआ था और सिर पर गंभीर चोटें थीं।
 

विज्ञापन
Disabled youth dies under suspicious circumstances, family members suspect murder
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसी थाना क्षेत्र के चूकती इलाके में मंगलवार की सुबह एक रहस्यमयी और दर्दनाक घटना ने इलाके को हिला कर रख दिया। मानसी-बदला घाट रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 54 के पास रेलवे ट्रैक पर एक दिव्यांग युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बीरबल यादव (25 वर्ष), पिता भूषण यादव, निवासी राजाजन गांव (पश्चिमी ठाठा पंचायत, वार्ड संख्या-9) के रूप में हुई है। शव की स्थिति बेहद विचलित करने वाली थी—एक हाथ कटा हुआ था और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। इससे स्पष्ट है कि युवक की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई पंकज यादव ने अपने ही चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा, "मेरे भाई को पहले गले में फांसी देकर मारा गया, फिर उसका एक हाथ काट दिया गया और बाद में उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। उसके सिर पर भी गहरी चोट है। ये आत्महत्या नहीं, बल्कि साफ-साफ हत्या है।" परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। सभी लोग इस मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed