फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Did congress losses faith in Bihar?

क्या बिहार में कांग्रेस उजड़ चुकी है?

Thu, 08 Oct 2015 06:24 PM IST
प्रोफ़ेसर संजय कुमार
प्रोफ़ेसर संजय कुमार Updated Thu, 08 Oct 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
Did congress losses faith in Bihar?

कांग्रेस की प्रासंगिकता में गिरावट जरूर आई है लेकिन बिहार की राजनीति में उन्हें पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता। बिहार में कांग्रेस 1990 से ही सत्ता से बाहर है।

विज्ञापन


इस दौरान हुए लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी एकाध सीटें जीत सकी है। बावजूद इसके बिहार की राजनीति में कांग्रेस की प्रासंगिकता कायम है। अपने सबसे खराब दौर में भी कांग्रेस के पास 9 से 10 फीसदी वोट बैंक है।
विज्ञापन


इससे अहम बात ये है कि ये 10 फीसदी मतदाता विभिन्न समुदायों के हैं, किसी एक या खास समुदाय के नहीं। किसी क्षेत्र के चुनावी समीकरण और उम्मीदवार की पहचान को देखते हुए मुस्लिम और दलित मतदाताओं का अच्छा खासा वर्ग कांग्रेस को वोट दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को किसका समर्थन?

Did congress losses faith in Bihar?

कांग्रेस समर्थक 10 फीसदी मतदाता पार्टी लाइन के आधार पर ही वोट देते हैं। ये अकेले चुनाव लड़ने पर कांग्रेस को वोट देते हैं और गठबंधन की सूरत में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी को।

यही वजह है कि जेडीयू और राजद जैसे क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार रहते हैं। सवर्णों के बीच ना तो जेडीयू और ना ही राजद की पकड़ है लेकिन कांग्रेस से गठबंधन के चलते ये सवर्णों का वोट पाने की उम्मीद कर सकते हैं।

यही वजह है कि जेडीयू और राजद ने कांग्रेस को बिहार में 41 सीटें दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed