फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of youth found in wheat field in Dussehra Balupar village of Samastipur

Samastipur: दशहरा बालूपर गांव में गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चाकू से किए गए वार के निशान

Tue, 14 Mar 2023 12:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 Mar 2023 12:36 PM IST
सार

समस्तीपुर के दशहरा बालूपर गांव में रात घर से निकले युवक का गेहूं के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चाकू के वार के कई निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Dead body of youth found in wheat field in Dussehra Balupar village of Samastipur
युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत के दशहरा बालूपर गांव में रात घर से निकले युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के ही गेहूं खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की चाकू गोदकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची मोहनपुर ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान गांव के
विज्ञापन

अमित कुमार (25) के रूप में हुई है।

उधर, मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजा गया। युवक की हत्या चाकू गोदकर किए जाने की बात सामने आई है। घटना को लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमित रात करीब 8:00 बजे अपने घर से कह कर निकला कि वह कुछ देर में लौट आएगा। रात भर वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। सुबह घर वाले उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान खेत की ओर शौच के लिए गए लोगों ने गेहूं के खेत में अमित का खून से लथपथ शव देखा। अमित के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए जाने का निशान थे। घटनास्थल देखने से लग रहा है कि इस घटना को कम से कम दो से तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। हल्ला होने पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मामले की जानकारी मोहनपुर ओपी पुलिस को दी। बताया गया है कि अमित मजदूरी का काम करता था। उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed