फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of young man found behind clinic in Patna, family members said - he was murdered

पटना में क्लिनिक के पीछे मिली युवक की लाश, परिजनों ने कहा - हत्या की गई है

Wed, 19 Apr 2023 06:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Apr 2023 06:50 PM IST
सार

पटना के फुलवारी शरीफ की स्थित हारून नगर सेक्टर वन में एक नर्सिंग होम के पीछे तालाब में एक शव बरामद हुआ है। युवक मनेर थाना क्षेत्र के हाथी टोला निवासी विरंची राय का पुत्र विशाल बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन
Dead body of young man found behind clinic in Patna, family members said - he was murdered
विशाल का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फुलवारी शरीफ की स्थित हारून नगर सेक्टर वन में एक नर्सिंग होम के पीछे तालाब में एक शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के हाथी टोला निवासी विरंची राय के पुत्र (21) विशाल के रूप में की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस नर्सिंग होम के आसपास और नर्सिंग होम के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप  
विशाल कुमार के पिता बिरंचि राय का कहना है कि पिछले एक साल से विशाल कुमार फुलवारी शरीफ के हारून नगर सेक्टर वन स्थित एक नर्सिंग होम में डॉक्टर के ड्राइवर का गाड़ी चलाता था। मंगलवार की रात को  विशाल के फोन पर कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताया। कई घंटों और कई बार कॉल करने के बाद भी मोबाइल बंद ही रहा। इसलिए किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित होकर बुधवार की दोपहर विशाल का भाई नर्सिंग होम पहुंचा और अपने भाई की खोज खबर करने लगा। इस बीच अचानक उसकी नजर नर्सिंग होम के पीछे एक तालाब में पड़ी, जिसमें उसके भाई का शव पड़ा था। आनन-फानन में विशाल के भाई ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सभी लोग नर्सिंग होम पहुंचे और घटना की जानकारी फुलवारी शरीफ थाना को दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी की हो रही जांच
लाश मिलने की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल पर मौजूद फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि नर्सिंग होम के पीछे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक ड्राइवर का काम किया करता था। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के लोगों से और नर्सिंग होम के लोगों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने फिर नर्सिंग होम और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो जायेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed