फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of newly married woman found hanging from fan in Khagaria, in-laws absconding; dowry murder case

Bihar News: पंखे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वाले फरार; दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

Fri, 14 Jul 2023 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jul 2023 04:11 PM IST
सार

मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रिया के ससुराल वाले उसके साथ दहेज के लिए मारपीट किया करते थे। विवाह के बाद भी कई बार हम लोगों ने पैसे दिए हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए ही प्रिया की हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging from fan in Khagaria, in-laws absconding; dowry murder case
अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में गुरुवार रात पंखे से झूलता एक नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार पाए गए। उसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना खगड़िया के मड़ैया ओपी क्षेत्र के अरैया गांव की है। मृतका की पहचान अरैया गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी सुशील कुमार की पत्नी प्रिया भारती के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात को फोन आया कि प्रिया ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। उसके बाद वे उसके ससुराल पहुंचे। वहां उन्होंने उसके शव को पंखे से झूलता पाया। पुलिस वहां घटना की जांच कर रही थी। घटनस्थल से प्रिया के ससुराल वाले सभी लोग फरार थे।
विज्ञापन


मृतिका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। वह तीन दिन पहले ही घर से ससुराल आई थी। मृतका के परिजनों ने प्रिया के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रिया के ससुराल वाले उसके साथ दहेज के लिए मारपीट किया करते थे। विवाह के बाद भी कई बार हम लोगों ने पैसे दिए हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए ही प्रिया की हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मड़ैया ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed