{"_id":"64df6e6b3c8e576c820ac43a","slug":"dead-body-of-a-young-man-was-found-in-a-field-in-semi-nude-condition-near-nepal-border-in-sitamarhi-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नेपाल बॉर्डर के पास खेत से अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव; पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नेपाल बॉर्डर के पास खेत से अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव; पुलिस मामले की जांच में जुटी
Fri, 18 Aug 2023 06:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:43 PM IST
सार
Bihar: सीतामढ़ी में नेपाल बॉर्डर के पास खेत से अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल सोनबरसा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में इंडो नेपाल बॉर्डर पर एक युवक का शव बरामद किया गया है। सोनबरसा स्थिति नेपाल बॉर्डर के पास सड़क से नीचे खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त खेत की तरफ गांव की महिलाएं मवेशी का चारा काटने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। पहले तो उन्हें कुछ और ही लगा, जिस तरीके से खेत में शव पड़ा था। हालांकि नजदीक जाने के बाद पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। उसके बाद गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सैकडों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। उसके बाद कुछ लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सोनबरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह और एसआई अरविंद कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं, शव की पहचान करने की काफी कोशिश की। अंत में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, इसी दौरान उसकी पहचान के लिए नेपाल के तरफ से आए किसी युवक ने शिनाख्त की। उसके बाद मामले की सूचना उसके परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती इलाके सर्लाही जिला मुख्यालय मलंगवा वार्ड 4 निवासी वकील धोबी के बेटे रबानी हुसैन के रूप में हुई है। उक्त मामला सोनबरसा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से लगे पिलर संख्या 325/01 इंडो नेपाल रोड की है। जहां से एसएसबी चेक पोस्ट करीब 500 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन