{"_id":"6596907fd3e09f412306fa12","slug":"dead-body-of-a-young-man-thrown-outside-his-house-in-gopalganj-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 04 Jan 2024 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
Gopalganj: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में गुरुवार को एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रैपुरा गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम से शव के वापस आने पर गुरुवार को ग्रामीण और परिजनों ने शव को कटेया-सिधवनिया मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक की हत्या की गई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि इससे करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
शव का बाहर लाकर फेंका गया
जानकारी के अनुसार कटेया थाना क्षेत्र के रैपुरा निवासी स्वर्गीय पलटन गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र गुप्ता बुधवार को अपने एक मित्र के साथ कटेया बाजार की तरफ गया हुआ था। इसी बीच रात के करीब 8:30 बजे उसके शवर को घर के बाहर लाकर फेंक दिया गया।
मृतक की मां चंडी देवी ने कहा कि बुधवार की संध्या उसके कुछ साथियों के द्वारा फोन पर बुलाया गया था और उसके बाद मारपीट कर हत्या के बाद उसके शव को दरवाजे पर लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
की जाएगी सख्त कार्रवाई
फिलहाल मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार गुप्ता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दो संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के मोबाइल को भी खंघाला जा रहा है। जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।