{"_id":"698a12b5db54c5102c097d2e","slug":"two-fake-excise-officers-arrested-in-madhubanibihar-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1452-3934815-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नकली अफसरों का खेल खत्म, शराब के नाम पर वसूली करते दो फर्जी उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नकली अफसरों का खेल खत्म, शराब के नाम पर वसूली करते दो फर्जी उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार
Tue, 10 Feb 2026 08:02 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:02 AM IST
सार
मधुबनी जिले में खुद को उत्पाद विभाग का अधिकारी बताकर शराब कारोबारियों से पैसे वसूलने वाले दो फर्जी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों को डराकर 80 हजार रुपये की मांग कर रहे थे और पैसे नहीं देने पर शराबबंदी कानून में फंसाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
मधुबनी में फर्जी उत्पाद अधिकारी पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले में एक बार फिर फर्जी उत्पाद अधिकारी का मामला सामने आया है। खुद को उत्पाद विभाग का अधिकारी बताकर शराब कारोबारियों से पैसे वसूलने वाले दो लोगों को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सोमवार रात मधुबनी के उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि ये दोनों आरोपी खुद को उत्पाद अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और उनसे 80 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर शराबबंदी कानून में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।
जैसे ही इस मामले की जानकारी उत्पाद अधीक्षक को मिली, उन्होंने नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर योजना बनाई और कार्रवाई की। इसके बाद दोनों फर्जी उत्पाद अधिकारियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी निवासी सुभाष यादव को भी हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। फर्जी उत्पाद अधिकारियों की गिरफ्तारी राजनगर थाना क्षेत्र के पिलख्वर गांव के पास से की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के राटी बरही टोला निवासी दुर्गानंद कुमार और राटी मोहनपुर निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों खुद को उत्पाद विभाग का अधिकारी बताकर शराब कारोबारियों से वसूली करते थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में नगर थाना पुलिस जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी निवासी सुभाष यादव से भी पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। मधुबनी के उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति खुद को उत्पाद अधिकारी बताकर शराब के नाम पर पैसे मांगता है, तो तुरंत अपने नजदीकी थाना को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि लोग डरें नहीं, समय पर सूचना देने से फर्जी लोगों की पहचान हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में शराब कारोबारी नेपाल से आसानी से शराब लाकर खपाने में लगे रहते हैं, जिसको लेकर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण