फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Two-day 'Mithila Mahotsav' was inaugurated with great pomp in Madhubani

Bihar: दो दिवसीय 'मिथिला महोत्सव' का किया गया भव्य आगाज, डीएम मधुबनी ने किया कार्यक्रम का शुभांरभ

Thu, 20 Mar 2025 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

Bihar: जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि मिथिला विद्वानों की धरती है, जहां अनेक महान विद्वान जन्मे हैं। महोत्सव के माध्यम से मिथिला की समृद्ध संस्कृति और विरासत को सहेजने और प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Two-day 'Mithila Mahotsav' was inaugurated with great pomp in Madhubani
मिथिला महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का भव्य आगाज किया गया। यह आयोजन 20 और 21 मार्च को पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी (डीएम) अरविन्द कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया, जहां मिथिला की संस्कृति और विकास से जुड़ी झलकियां प्रस्तुत की गई थीं। वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

गुरुवार की शाम 6 बजे से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रसिद्ध मैथिली गायक और राष्ट्रीय कलाकार मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शाम 5:30 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सा रे गा मा पा फेम रिया भट्टाचार्य और कॉमेडियन विप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मैथिली कलाकार शिवम मिश्र भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें;  तीन दशक पुराने भूमि विवाद का निपटारा, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की; जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि मिथिला विद्वानों की धरती है, जहां अनेक महान विद्वान जन्मे हैं। महोत्सव के माध्यम से मिथिला की समृद्ध संस्कृति और विरासत को सहेजने और प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे पूरे जिले में उत्सव का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed