फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sister's palanquin was lifted, the brother's last rites were performed darbhanga bihar news

Bihar : बहन के दूल्हे को गोद में उठाने के कुछ देर बाद छटपटाने लगा, मौत; उधर डोली उठी, इधर भाई का अंतिम संस्कार

Sat, 08 Mar 2025 10:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

Bihar News : आजकल हृदय बहुत कमजोर हो गया लगता है। ऐसे में थोड़ी-सी असावधानी में बड़ी वारदात हो जाती है। बिहार के दरभंगा में एक युवक ने बहन के दूल्हे को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया। फिर आ गई मौत।

विज्ञापन
sister's palanquin was lifted, the brother's last rites were performed darbhanga bihar news
विलाप करते परिजन

विस्तार

दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के मझौलिया गांव में शुक्रवार रात को एक हर्षपूर्ण घटना ने दुखद मोड़ ले लिया। जहां एक ओर बहन की शादी के लिए बारात दरवाजे पर डांस कर रही थी, वहीं दूसरी ओर वरमाला की तैयारियों में दुल्हन सज-धज कर तैयार बैठी थी। इधर दुल्हन के भाई की अचानक मौत ने परिवार की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल दी।शनिवार सुबह जहां एक ओर दुल्हन की डोली उठाई गई, वहीं दूसरी ओर परिवारवालों ने मृतक की अर्थी उठाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

विज्ञापन

दुल्हन के भाई की मौत ने छीन ली खुशियां
शुक्रवार रात मझौलिया गांव में मीतो मंडल की पुत्री की शादी के लिए बहेड़ी प्रखंड से बारात आई थी। बारात धूमधाम से बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते हुए दुल्हन के घर पहुंची। द्वार पूजा की रस्म भी पूरी की गई। महिलाओं ने दूल्हे का परिछावन भी किया। इसके बाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे को गोद में उठाकर वरमाला स्टेज तक लाया। लेकिन, फिर अचानक ही दुल्हन के भाई चुनमुन मंडल (34 वर्ष) की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। हालांकि, परिजनों ने दुल्हन की शादी की रस्में गमगीन मन से पूरी की। सुबह होते ही परिजनों ने दूल्हा और दुल्हन को विदा किया, जबकि दूसरी ओर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

तीन महीने की बच्ची और पत्नी को छोड़ गया रोता
मृतक के ममरे भाई रणजीत मंडल ने बताया कि चुनमुन मंडल शादीशुदा थे और उनकी तीन महीने की एक बच्ची थी। मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे दुख में डूबे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शाम तक सभी चीजें ठीक थीं और शादी की तैयारियों में सभी लगे हुए थे। वरमाला की रस्म के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी,और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed