फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Extortion in name of verification in PM Awas Yojana in Samastipur Bihar video viral

Bihar News: समस्तीपुर में PM आवास योजना में सत्यापन के नाम पर उगाही, वीडियो वायरल

Thu, 22 Jan 2026 07:39 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 07:39 PM IST
सार

Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सत्यापन के नाम पर समस्तीपुर जिले में अवैध उगाही का मामला सामने आया है। हरेल पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक स्मिता कुमारी और डाटा ऑपरेटर आदर्श कुमार पर लाभुकों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है।
 

विज्ञापन
Extortion in name of verification in PM Awas Yojana in Samastipur Bihar video viral
डाटा ऑपरेटर लाभुकों से पैसे लेते बीडीओ वायरल

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सत्यापन के नाम पर अवैध उगाही का मामला सामने आया है। यह मामला हरेल पंचायत का बताया जा रहा है, जहां ग्रामीण आवास सहायक स्मिता कुमारी और डाटा ऑपरेटर आदर्श कुमार पर लाभुकों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


योजना की पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल
सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो में एक महिला लाभुक को पैसा देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद योजना की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए सत्यापन के दौरान अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है, जिससे वास्तविक और पात्र लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोपालगंज के युवक को कंबोडिया में बनाया गया बंधक, गांव के दो लोगों पर फंसाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी कर्मियों  के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगेगी और सही लाभुकों को योजना का लाभ मिल सकेगा। इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद प्रखंड प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या संज्ञान लेता है और आगे क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed