फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur Prakash Utsav of first Guru of Sikhs Guru Nanak Dev Maharaj people of community did Nagar Kirtan

प्रकाश उत्सव: सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव, समुदाय के लोगों ने किया नगर कीर्तन

Thu, 14 Nov 2024 02:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 02:01 PM IST
सार

प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन किया। गुरुद्वारा साहिब से निकला नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए पुनः वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।

विज्ञापन
Samastipur Prakash Utsav of first Guru of Sikhs Guru Nanak Dev Maharaj people of community did Nagar Kirtan
नगर कीर्तन पर निकले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब से सिख समुदाय के लोगों ने गुरुवार सुबह नगर कीर्तन का आयोजन किया। गुरुद्वारा साहिब से निकला नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।

विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के बाद भाई सुरजीत सिंह, हरदमन सिंह ने शब्द कीर्तन से सारी संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का लंगर की सेवा भी की गई। इससे पूर्व बुधवार रात्रि गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का आरंभ भी किया गया, जिसमें पटना साहिब से आए हुए ग्रंथि शामिल हुए। प्रबंधक कमेटी ने बताया कि 15 नवंबर को विशाल गुरु के लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर कीर्तन के दौरान कलाकार तारा सिंह, रौकी सिंह, परमजीत सिंह के नगर कीर्तन के दौरान अपनी बोल से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगर कीर्तन के दौरान बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, जे तू बेलिया, वाहे गुरु जी बोलो प्रभात फेरी आइया जैसे शब्दों से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सचिव हरजीत सिंह, प्रेसिडेंट पापींदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजेंदर सिंह, अनमोल सिंह, सेंकी सिंह, परमजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी धर्मालंबियों की मदद में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed