फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Sensation spread after a girl's body was found under Jhajha bridge, police suspected murder

Bihar Crime: समस्तीपुर में पुल के नीचे युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 25 Oct 2024 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Oct 2024 04:01 PM IST
सार

Samastipur News: सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Samastipur News: Sensation spread after a girl's body was found under Jhajha bridge, police suspected murder
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के खानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवसिंहपुरा गांव के झाझा पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर युवती के गले पर रस्सी के निशान और आंखों पर गंभीर चोटें देखी गई हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई। फिर बाद में शव को यहां फेंक दिया गया।

विज्ञापन


मृतका की नहीं हो सकी पहचान 
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों ने पुल के नीचे युवती का शव देखा और तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन भीड़ में से कोई भी मृतका की पहचान नहीं कर सका। मृत युवती ने जींस और टॉप पहन रखा था, जिससे उसकी उम्र का अंदाजा युवा वर्ग का लग रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

 
‘युवती के गले पर मिले रस्सी के निशान’
घटना की सूचना पाकर खानपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि युवती की पहचान जल्द हो सके और मामले को सुलझाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed