फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Body of Assam Rifles soldier who drowned in Ganga river found after 16 hours, family informed

Bihar News: समस्तीपुर में गंगा नदी में डूबे असम राइफल्स के जवान का शव 16 घंटे बाद मिला, परिवार को दी गई सूचना

Wed, 15 May 2024 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 May 2024 07:59 PM IST
सार

Samastipur News: पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय ने बताया कि दुखद हादसा है। जवान के परिवार के प्रति जिला प्रशासन की पूरी सहानुभूति है। शव को नदी से बाहर निकालने में स्थानीय लोगों ने काफी सहयोग किया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Samastipur News: Body of Assam Rifles soldier who drowned in Ganga river found after 16 hours, family informed
असम राइफल्स के जवान के शव को खोजने की तैयारी करते एसडीआरएफ के कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाने के जौनापुर गंगा घाट पर डूबे असम राइफल्स के जवान का शव करीब 16 घंटे बाद गंगा नदी से बाहर निकाला गया। शव जौनापुर घाट के पास ही एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। बाद में मोहनपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी असम सरकार के साथ ही परिवार के लोगों को भी दी गई है। हालांकि अब तक परिवार के लोग नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान असम के ढुबरी जिला के विलासी पारा थाना क्षेत्र के विलासी पारा निवासी नोरेन राय के बेटे मिंटू राय के रूप में हुई है। मिंटू राय लोकसभा चुनाव ड्यूटी करने के लिए समस्तीपुर आए थे। जहां से उन्हें जौनापुर कैंप भेजा गया था। ईवीएम जमा करने के बाद कैंप लौटे मिंटू अपने दो अन्य मित्रों के साथ गंगा स्नान करने चले गए थे। जहां यह हादसा हो गया। उन दो अन्य मित्रों को स्थानीय लोगों ने पहले ही नदी से बाहर निकाल लिया था। बताया गया है कि तीनों जवानों को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन

 
पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय ने बताया कि दुखद हादसा है। जवान के परिवार के प्रति जिला प्रशासन की पूरी सहानुभूति है। शव को नदी से बाहर निकालने में स्थानीय लोगों ने काफी सहयोग किया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी भी थाने में दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक नजर में मामला
लोकसभा चुनाव को लेकर असम राइफल्स के जवान मोहिउद्ददीननगर विधानसभा सभा क्षेत्र में कैंप कर रहे थे। मंगलवार सुबह सभी ईवीएम जमा कराने के बाद कैंप लौटे थे। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद उक्त तीनों जवान घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान तीनों जवान शाम करीब चार बजे गंगा नदी के जौनापुर घाट पर स्नान करने गए। जबकि जौनापुर घाट पर अभी कटाव रोधी कार्य चल रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इस घाट पर स्नान करने को लेकर पाबंदी लगाई गई है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि स्नान करने के दौरान असम राइफल्स के तीनों जवान डूबने लगे। तब घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों मोनहाजारिवा और दिपून कुमार नामक दो जवानों को बाहर निकाल लिया गया था, जबकि मिंटू को नहीं बचाया जा सका। नदी से बाहर निकले लोगों ने कैंप पर जानकारी दी। उसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed