फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur farmer shot dead land dispute two detained

Bihar: जमीन विवाद बना मौत की वजह, बथान पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, दो लोग हिरासत में

Sun, 25 May 2025 10:12 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 25 May 2025 10:12 AM IST
सार

समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कल्याणगंज गांव के बगराहा टोला में शनिवार रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान सुरेंद्र सिंह (40 साल) अपने घर के पास पशुओं के बथान पर सो रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। उनकी आंख और नाक के पास दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात लगभग 12 बजे हुई।

विज्ञापन
samastipur farmer shot dead land dispute two detained
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कल्याणगंज के बगराहा टोला में शनिवार रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान सुरेंद्र सिंह (40 वर्ष) अपने घर के पास पशुओं के बथान पर सो रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। उन्हें आंख और नाक के पास दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जागे और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के ही दो लोगों मदन सिंह और अनिल सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई मंजय कुमार ने बताया कि सुरेंद्र सिंह बथान पर सो रहे थे, तभी गांव के ही मदन सिंह और अनिल सिंह ने सोते समय उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 से चल रहा है चार कट्ठा जमीन का विवाद 

मंजय ने बताया कि उनके दादा संतोखी सिंह ने साल 1960 में मदन सिंह के दादा टूना महतो से चार कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। लेकिन कई सालों से उस जमीन पर मदन सिंह और उनके परिवार वालों ने कब्जा कर रखा था। साल 2017 में जब जमीन के कागजात सामने आए, तो मंजय और उनके परिवार ने अपनी जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की। तभी से सुरेंद्र सिंह और मदन सिंह के बीच विवाद शुरू हो गया। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही मदन सिंह और अनिल सिंह लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस संबंध में कई बार थाने में शिकायत भी की गई और गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन वे लोग बात मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था


खेती करके चलाते थे घर

मृतक सुरेंद्र सिंह के परिवार वालों ने बताया कि वे गांव में खेती और पशुपालन करके अपना घर चलाते थे। उनके पांच बच्चे हैं। अब उनके सामने रोजी रोटी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

पुलिस ने क्या कहा

विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि यह हत्या जमीन के विवाद में की गई है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed