{"_id":"66dc44853452a85dac0af7c4","slug":"samastipur-a-young-man-going-to-his-in-laws-house-to-meet-his-wife-on-occasion-of-teej-died-in-road-accident-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में एक युवक की सड़क हादसे में मौत, तीज के मौके पर पत्नी से मिलने जा रहा था ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में एक युवक की सड़क हादसे में मौत, तीज के मौके पर पत्नी से मिलने जा रहा था ससुराल
Sat, 07 Sep 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:48 PM IST
सार
Samastipur News: विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि एनएच 122बी पर सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मौके से शव जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक गौतम कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थानाक्षेत्र के हरपुर-बोचहा एनएच 122बी पर कटहरबन्नी गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहिउद्दीन नगर थानाक्षेत्र के बोचहा गांव निवासी देवेंद्र राय के बेटे गौतम कुमार (26) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। गौतम तीज व्रत को लेकर अपने ससुराल बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थानाक्षेत्र के विशनपुर गांव जा रहा था। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची विद्यापति नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिवार के लोगों ने बताया कि गौतम रात करीब 11 बजे सीमावर्ती बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थानाक्षेत्र के विशनपुर गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। उसकी पत्नी ने तीज व्रत कर रखा था। लोगों ने बताया कि वह बाइक से अकेले ही निकला था। एनएच 122बी के कटहरबन्नी के पास सड़क निर्माण के लिए रखी गिट्टी अचानक उसके सामने आ गई, जिससे वह असंतुलित हो गया और सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद राहगीर उसे उठाकर विद्यापति नगर के सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि एनएच 122बी पर सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। घटना की सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। शव को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन