फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Nitish Kumar says Karpoori ji should have got Bharat Ratna long ago, movement was done for a long time

Karpoori Thakur: भारत रत्न के एलान पर नीतीश बोले- हम लगातार मांग कर रहे थे, आखिर उन्होंने फैसला लिया...

Wed, 24 Jan 2024 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jan 2024 03:43 PM IST
सार

Karpoori Thakur birth centenary: पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी जी को भारत रत्न का सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। इसके लिए लंबे समय से जदयू और सोशलिस्ट विचारधारा के दल इसकी मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Nitish Kumar says Karpoori ji should have got Bharat Ratna long ago, movement was done for a long time
जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम नीतीश ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न का सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। इसके लिए लंबे समय से जदयू और सोशलिस्ट विचारधारा के दल इसकी मांग कर रहे थे। उनके पदचिह्नों पर सब को चलना चाहिए। हेलिपैड पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत रत्न उनके त्याग का सम्मान है। वहीं, इस कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं आए। हालांकि उनके आने का पूर्व से कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं था।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लगातार कर्पूरी जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने कल रात फैसला लिया। इसलिए, मैं उन्हें (सरकार को) धन्यवाद देना चाहता हूं, यह एक खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी ने गरीबों के लिए, पिछड़ों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने शिक्षा और हर क्षेत्र में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इससे पूर्व सीएम ने कर्पूरी ठाकुर के पैत्रक गांव पितोजिया कर्पूरी ग्राम में सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस मौके पर सभी धर्म के अनुयायियों ने सभा की। जन्म शताब्दी से एक दिन पूर्व भारत रत्न की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार सुबह से ही कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरी ग्राम में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोग एक-दूसरे को बधाई भी दे रहे थे।


लोगों ने बताया कि अभी जो स्मृति भवन बनाया गया है, वह वही स्थल है जहां कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी थी। उन्होंने अपने जीवन काल में झोपड़ी में ही समय गुजरा। उसके बाद उनके बेटे राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने झोपड़ी को स्मृति भवन के रूप में विकसित किया है।
 
सर्व धर्म प्रार्थना सभा के दौरान राजद के विधायक अख्तरुल इस्लाम, सीपीआईएम के विधायक अजय कुमार, पूर्व विधायक अशोक सिंह और पूर्व मंत्री रामाश्रय साहनी समेत विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed