फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Nepali youth was found hanging from a guava tree, 5 months ago he used to come here and sell chowmein

Bihar News: अमरूद के पेड़ से झूलती मिली नेपाली युवक की लाश, 5 महीना पहले यहां आकर बेचता था चाऊमीन

Sat, 17 May 2025 12:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 17 May 2025 12:48 PM IST
सार

समस्तीपुर के बहादुरपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक नेपाली युवक ने अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान नेपाल के तेरेथुम जिले के अठेय वार्ड नंबर 5 के रहने वाले उत्तम कुमार के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Nepali youth was found hanging from a guava tree, 5 months ago he used to come here and sell chowmein
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के बहादुरपुर मोहल्ले में शुक्रवार रात एक नेपाली युवक ने अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान नेपाल के तेरेथुम जिले के अठेय वार्ड नंबर 5 निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृत युवक के साथ रहने वाले उसके नेपाली साथी गंगा प्रसाद और हिमालय गोलाय ने बताया कि वे पांच दोस्त नेपाल से यहां आए थे और सभी मिलकर गोला रोड के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। वे बहादुरपुर में एक इंजीनियर के मकान में किराए पर रह रहे थे। साथियों ने बताया कि उत्तम पिछले दो दिनों से दुकान नहीं जा रहा था और क्वार्टर में ही आराम कर रहा था। शुक्रवार रात भी सभी ने साथ में खाना खाया और सो गए। लेकिन सुबह जब उठे तो उत्तम बिस्तर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद जब बाहर निकले तो देखा कि क्वार्टर के कैंपस में ही अमरूद के पेड़ से उसका शव लटक रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


की थी तीन शादियां, पर कोई पत्नी साथ नहीं थी

समस्तीपुर के बहादुरपुर में अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर जान देने वाले नेपाली युवक उत्तम कुमार को लेकर उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने बताया कि उसने तीन शादियां की थीं, लेकिन अब कोई भी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। तीनों पत्नियां एक-एक कर उसे छोड़कर चली गई थीं। इसी बात को लेकर वह अक्सर तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से की थी वीडियो कॉल?

घटनास्थल के पास ही उत्तम का मोबाइल पड़ा मिला है, जो ईंट के सहारे खड़ा किया गया था। ऐसा लग रहा था कि फांसी लगाने से पहले उसने किसी को वीडियो कॉल किया होगा। हालांकि मोबाइल फिलहाल बंद है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच कर रही है।


पैर जमीन से छू रहे थे

पुलिस के मुताबिक उत्तम ने सिर्फ हाफ पैंट पहना हुआ था और वह रेशम की रस्सी से लटका हुआ मिला। खास बात यह रही कि उसके दोनों पैर जमीन से सटे हुए थे, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह वाकई आत्महत्या है या कुछ और? नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि मृतक युवक अपने नेपाली दोस्तों के साथ समस्तीपुर में चाउमिन की दुकान चलाकर गुजारा करता था। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed