फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   madhubani private bus stand massive fire 15 shops bus gutted property loss

Bihar News: मधुबनी प्राइवेट बस स्टैंड में लगी भीषण आग, 15 दुकानें और एक बस जलकर खाक

Wed, 24 Dec 2025 12:13 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 12:13 PM IST
सार

मधुबनी शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप देर रात भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग की शुरुआत मसूद अनवर उर्फ मिट्ठू के गैरेज से हुई, जिसने देखते ही देखते आसपास की करीब 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
madhubani private bus stand massive fire 15 shops bus gutted property loss
मधुबनी प्राइवेट बस स्टैंड में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी शहर के प्राइवेट बस स्टैंड में भीषण आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। ठंड के मौसम में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के बीच एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात करीब 2:30 बजे प्राइवेट बस स्टैंड के समीप आग लगने की सूचना मिली, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित मसूद अनवर उर्फ मिट्ठू (छोटू) के गैरेज से हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में आसपास स्थित करीब 15 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं। इस भीषण आग में एक बस के भी आग की चपेट में आने की सूचना है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच अचानक गैरेज से आग उठती दिखाई दी। आग इतनी भयावह थी कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पास की दुकानों में फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

इस आगजनी की घटना में करीब चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने और आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग किन कारणों से लगी और वास्तविक रूप से कितने की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed