फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   LS Polls 2024: Lalu made Darbhanga Lok Sabha contest interesting by giving Yadav candidate in place of Muslim

Darbhanga Lok Sabha: मुसलमान की जगह यादव प्रत्याशी देकर लालू ने दरभंगा का मुकाबला बनाया रोचक, अब वोट की बारी

Sat, 11 May 2024 11:52 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 May 2024 11:52 AM IST
सार

LS Polls 2024: दरभंगा लोकसभा में इस बार चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के सामने मुसलमान की जगह यादव प्रत्याशी देकर राजद नेता लालू ने बड़ा उलटफेर किया है। जानें दरभंगा में MY समीकरण का क्या प्रभाव रहेगा।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Lalu made Darbhanga Lok Sabha contest interesting by giving Yadav candidate in place of Muslim
दरभंगा लोकसभा राजद और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। लेकिन सभी उम्मीदवार अपने-अपने सर्मथकों के साथ चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगे हैं। आज शाम दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दौड़ के चुनाव प्रचार के जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अपनी पार्टी के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर के पक्ष में रोड शो करेंगे। वहीं, राजद उम्मीदवार ललित कुमार यादव के पक्ष में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सभी अपने-अपने उम्मीदवार की जीत का दावा कर रहे हैं। जबकि वर्तमान सांसद दूसरी बार जीत दर्ज करने की आजमाइश करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार के चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें कई जगहों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा है। क्षेत्र के लोग उनसे पिछले पांच वर्षों में किए कार्यों की जानकारी मांगते और काले झंडे दिखाते देखे गए हैं।

विज्ञापन

 
राजद ने मुस्लिम के बजाय यादव चेहरे पर लगाया दांव
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व सांसद कीर्ति आजाद का टिकट काटकर वर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में गोपालजी ठाकुर ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतते हुए पांच लाख 86 हजार 668 मत हासिल किए थे, जो इस लोकसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं का 62.11% हुआ था। वहीं, राजद के उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दीकी को कुल तीन लाख 18 हजार 689 मत ही मिले थे जो कुल मतदाताओं का 33.74% हुआ था।
विज्ञापन


राजद ने इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत के अंतर को पाटने के लिए ही मुस्लिम चेहरा बदलते हुए ललित कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। यही कारण है कि इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को राजद उम्मीदवार कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस सीट के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख ने दरभंगा में चार दिनों तक रहकर ही चुनाव प्रचार किया है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरभंगा लोकसभा पर ऐसे हैं जातीय समीकरण
गौरतलब है कि दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें कुल मतदाताओं की संख्या 17,74,656 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 33 हजार 122 है तो महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 41 हजार 499 है। जबकि पारलिंगी (ट्रांसजेंडर) मतदाता सिर्फ 35 हैं। अगर हम इसे जातीय समीकरण के हिसाब से देखें तो यह ब्राह्मण बाहुल्य इलाका माना जाता है। यहां ब्राह्मण वोटर की संख्या चार लाख 50 हजार के करीब है तो दूसरे स्थान पर मुस्लिम वोटर हैं, इनकी संख्या तीन लाख 50 हजार है। वहीं, सहनी वोटर तीसरे स्थान पर इसकी संख्या दो लाख के करीब है। वहीं, अगर हम एससी-एसटी वोटरों की बात करें तो इनकी संख्या यहां दो लाख 50 हजार के करीब तो यादव मतदाताओं की संख्या यहां सबसे कम एक लाख 60 हजार के करीब है।

 
इस लोकसभा क्षेत्र में जहां भाजपा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए जोर आजमाइश करने में लगी है। भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में अपने कैडर मतदाताओं पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर उम्मीद जता रही है। वहीं, महागठबंधन अपने MY समीकरण पर उम्मीद जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed