फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Young man refused to marry her after getting pregnant after rape, victim narrated her ordeal in FIR

Bihar Crime: दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर युवक ने शादी से किया इनकार, पीड़िता ने प्राथमिकी में बताई आपबीती

Tue, 16 Jan 2024 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Jan 2024 02:20 PM IST
सार

Darbhanga Hindi News: पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपी ने जबदस्ती उसे बाइक पर बैठा लिया। फिर उसने मुझे हमारे घर छोड़ने के बजाय अपने घर के पास बाइक को रोक लिया। उसके बाद बाइक से उतरकर मेरा हाथ पकड़कर मुंह दबाकर अपने घर के कमरे में ले जाकर पटक दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga: Young man refused to marry her after getting pregnant after rape, victim narrated her ordeal in FIR
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र से महिला ने गांव के ही मो. अबजल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर गर्भवती करने सहित शादी से इनकार करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
'घर छोड़ने के बहाने जिद कर बाइक पर बैठाया'
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने थाने में आवदेन देते हुए कहा कि गांव के मो. इलियास के बेटे मो. अबजल उर्फ मो. मतीन मेरा पीछा काफी दिनों से कर रहा था। पीड़िता ने कहा है कि मैं अप्रैल 2023 में अपने स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में मो. अबजल उर्फ ने कहा कि तुम हमारी बाइक पर बैठ जाओ हम भी गांव जा रहे हैं। उसने जिद करके जबदस्ती बाइक पर बैठा लिया। लेकिन आरोपी ने मुझे हमारे घर छोड़ने के बजाय अपने घर के पास बाइक को रोक लिया। फिर बाइक से उतरकर मेरा हाथ पकड़कर मुंह दबाकर अपने घर के कमरे में ले जाकर पटक दिया। उसके बाद बोला कि तुम अपने कपड़े उतारो तो मैंने जोर से चिल्लाना चाहा, इसपर उसने चाकू निकाल कर हमारे गर्दन पर लगा दिया। फिर उसने कहा कि अगर ज्यादा हल्ला करोगी तो गर्दन काट कर जान से मार देंगे। यह कहते हुए वह मेरे साथ गंदा काम करने लगा और इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन



 
प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि मो. अबजल ने मुझसे शादी का वादा किया। कई बार कहने के बाद शादी करने का दबाव बनाने पर वह टालमटोल करता रहा। लेकिन मौका पाकर वह मुझे कभी अपने घर में तो कभी रात को बाड़ी में ले जाकर यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आरोपी के घरवालों ने गर्भपात कराने की दी सलाह'
पीड़िता ने बताया कि इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने बोला कि मैं तुमको हैदराबाद लेकर जाऊंगा, वहीं कमरा लेकर रहूंगा। यह आश्वासन देकर बकरीद के बाद वह हैदराबाद चला गया। वह अपनी भाभी के जरिए बातचीत में बोलता था कि दिसंबर माह में मैं दरभंगा जाऊंगा। लेकिन वह नहीं आया तो मैंने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मेरी मां और पिता जी ने आरोपी युवक के पिता मो. इलयास और उसकी मां रौशन खातून को सारी बात बताई। जिसपर उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने गलती की है। ऐसा करो कि दस हजार रुपये ले लो और बच्ची को ले जाकर किसी अस्पताल में गर्भपात करवा दो। जब हम लोगों ऐसा करने से इनकार किया तो हमारे माता-पिता को धक्का देकर भगा दिया और कहा कि जहां जाना है जाओ।

 
वहीं, महिला थाना अध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि इस मामले में पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed